कैश एंड कैरी स्टोर चलाने वाली मल्टीनेशनल कंपनी वॉलमार्ट इंडिया भारत में अगले चार से पांच साल के दौरान 50 नए स्टोर्स खोलने की योजना बना रही है। कंपनी देश में बिजनेस टू बिजनेस सेगमेंट पर फोकस बढ़ा रही है। कंपनी ने कहा कि वर्तमान में भारत में वॉलमार्ट इंडिया के 20 कैश एंड कैरी स्टोर्स है जिसे बढ़ाकर 70 से अधिक करने की योजना है। वॉलमार्ट इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और कॉर्पोरेट हेड रजनीश कुमार का कहना है कि यहां बिजनेस बढ़ने के कारण हम इंफ्रास्ट्रक्चर और सप्लाई चेन पर इंवेस्टमेंट करते रहेंगे। कंपनी खासतौर पर भारत में छोटे और मध्यम स्तर के मैन्युफैक्चरर्स की मदद करती रहेगी। भारत में सीधे उपभोक्ताओं को सामान बेचने की योजना के बारे में कुमार ने कहा कि कंपनी अपने मौजूद कारोबारी सेगमेंट पर फोकस करती रहेगी। उन्होंने कहा कि हम अपने वर्तमान कारोबार से काफी खुश है और बी2बी बिजनेस में ग्रोथ पर फोकस करते रहेंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।