फ्लिपकार्ट अब फर्नीचर भी बेचेगी
(India)


ई-वाणिज्य क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फ्लिपकार्ट अब फर्नीचर खंड में प्रवेश किया है और वह अपने श्होमश् खंड के तहत 10,000 उत्पादों की पेशकश करेगी। फ्लिपकार्ट ने एक बयान में कहा कि उपभोक्ता दो हजार से डेढ़ लाख रुपये तक के फर्नीचर खरीद सकते हैं। कंपनी ने कहा कि इस पहल का लक्ष्य है उपभोक्ताओं को आधुनिक, पारंपरिक और क्षेत्र विशेष के फर्नीचर उपलब्ध कराना। फ्लिपकार्ट ने देश भर में अपने उपभोक्ताओं को और विकल्प मुहैया कराने के लिए क्षेत्रीय विक्रेताओं के साथ होम टाउन, ड्यूरिन, एटहोम एंड होमस्टॉप जैसे खुदरा विक्रेताओं के साथ समझौता किया है। फिलहाल बड़े फर्नीचर दिल्ली, मुंबई, और बेंगलूरु में उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध होंगे जिनका आने वाले महीनों में देश भर में विस्तार किया जाएगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।