सरकार एल्यूमीनियम पर आयात शुल्क दोगुना यानी 10 प्रतिशत करने के अनुरोध पर विचार कर रही है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारामन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सीतारामन का बयान बहुत अहम है। इस लिहाज से कि वेदांता जैसी घरेलू कंपनियों ने बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कम कीमत और आयातित एल्युमीनियम की आपूर्ति बढ़ने के कारण प्लांट चलाना मुश्किल हो गया है। सीतारामन ने संसद में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि व्यापार मंत्रालय ने एल्युमीनियम एसोसिएशन ऑफ इंडिया का एक अनुरोध राजस्व विभाग के पास भेज दिया है, ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली बार इसी तरह के एक अनुरोध को विभाग ने खारिज कर दिया था।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।