फ्यूचर रिटेल का मुनाफा घटा
(India)

फ्यूचर रिटेल लिमिटेड का एकल शुद्ध लाभ 30 जून को समाप्त हुई पहली तिमाही में 90.82 प्रतिशत घटकर 6.10 करोड़ रुपये रह गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने 66.48 करोड़ रुपये मुनाफा कमाया था। कंपनी ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि आलोच्य तिमाही में एकल आधार पर उसकी परिचालन से कुल आय हालांकि 22.42 प्रतिशत बढ़कर 2,899.46 करोड़ रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 2,368.29 करोड़ रुपये थी।

















Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।