भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स का मुनाफा 30 जून को समाप्त पहली तिमाही के दौरान 48.7 प्रतिशत घटकर 2,768.91 करोड़ रुपये रहा। ऐसा मुख्य तौर पर जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) की बिक्री में गिरावट के कारण हुआ। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 5,398.21 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। समीक्षाधीन अवधि में एकीकृत शुद्ध बिक्री 6.18 प्रतिशत घटकर 60,180.57 करोड़ रुपये रही जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 64,150.74 करोड़ रुपये थी। जेएलआर की आय 9.64 प्रतिशत घटकर 49,178.5 करोड़ रुपये रही जो पिछले साल की इसी अवधि में 54,425.97 करोड़ रुपये थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।