सुंदर पिचाई बने गूगल के सीईओ
(India)

भारत में जन्मे सुंदर पिचाई को सर्च इंजन गूगल का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। 43 साल के सुंदर ने 2004 में गूगल में नौकरी शुरु की थी। यानी वे कंपनी के साथ बीते 11 साल से जुड़े हुए हैं। सुंदर पिचाई ने आईआईटी खड़गपुर से मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। इसके बाद वो स्टैनफर्ड यूनिवर्सिटी और वार्टन बिजनेस स्कूल भी गए। पिचाई की इस उपलब्धी पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है। गूगल ने सोमवार को अपनी रिस्ट्रक्चरिंग योजना पेश की, जिसके तहत अब गूगल की सभी लोकप्रिय गतिवधियां नई कंपनी श्अल्फाबेट इंकश् के तहत काम करेंगी और गूगल के संस्थापक लैरी पेज इसके चीफ एग्जीक्यूटिव होंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।