मैगी मामले में शुक्रवार होगी सुनवाई
(India)
मैगी नूडल्स बनाने वाली कंपनी नेस्ले इंडिया के खिलाफ दायर सरकार की अर्जी पर राष्ट्रीय उपभोक्ता शिकायत निपटारा आयोग (एनसीडीआरसी) शुक्रवार को सुनवाई करेगा। सरकार ने मंगलवार को दायर अपनी शिकायत में कंपनी से 640 करोड़ रुपये हर्जाने का दावा किया है। नेस्ले पर कारोबार में उचित तरीका नहीं अपनाने और स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने वाला उत्पाद बेचने को आधार बनाते हुए मामला दायर कराया है। उपभोक्ता मामलों के विभाग के मीडिया अधिकारी के मुताबिक, खराब सामग्री बेचने के लिए कारोबार में उचित तरीका नहीं अपनाने के लिए 285.55 करोड़ रुपये मांगा गया है। इसके अलावा 355.40 करोड़ रुपये गहरी क्षति पहुंचाने के एवज में मांगा गया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।