उद्योगपति ओपी मुंजाल का निधन
(India)

हीरो साइकिल्स के सह-अध्यक्ष और देश के प्रमुख उद्योगपति ओपी मुंजाल का गुरुवार को निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे। पारिवार के सदस्यों के मुताबिक मुंजाल का डीएमसी हीरो हार्ट सेंटर में इलाज चल रहा था। मुंजाल के एक बेटा और चार बेटियां हैं। परिवार ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को मॉडल टाउन एक्सटेंशन क्रिमेशन ग्राउन्ड पर किया जाएगा। बिगड़ते स्वास्थ की वजह से मुंजाल ने जुलाई में अपना कार्यभार बेटे पंकज मुजाल को सौंप दिया था। पंकज फिलहाल कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।