सोने की मांग 12 प्रतिशत घटी
(India)

दूसरी तिमाही के दौरान दुनियाभर में सोने की मांग 12 प्रतिशत घटकर 914.9 टन रह गई। इसकी सबसे बड़ी वजह भारत और चीन में सोने की उपभोक्ता मांग में कमी रही। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2014 की दूसरी तिमाही में मांग सोने की मांग 1,038 टन थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि यूरोप और अमेरिका में गहने खरीदने वालों और छड़ों व सिक्कों में दिलचस्पी लेने वालों की ओर से सोने की मांग बढ़ी है। डब्ल्यूजीसी के बाजार सूचना प्रमुख एलिस्टेयर ह्यूइट ने कहा, श्यह तिमाही सोने के लिए चुनौतीपूर्ण रही, खास तौर पर एशिया में क्योंकि भारत और चीन में मांग घटी है।श् रिपोर्ट में कहा गया है कि एशिया में उपभोक्ताओं द्वारा कम खर्च किए जाने की वजह से गहनों की कुल मांग 14 प्रतिशत घटकर 513 टन रही, जो 2014 में 595 टन थी। इस दौरान चीन में आर्थिक विकास दर घटने और शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के कारण गहनों की मांग 5 प्रतिशत घटकर 174 टन रह गई।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।