23 एफडीआई प्रस्तावों को मंजूरी
(India)
सरकार ने गुरुवार को कैथोलिक सीरियन बैंक और बंधन फाइनेंशियल सर्विसेज सहित 23 प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआइ) प्रस्तावों को मंजूरी दी। ये 10,378.92 करोड़ रुपये की राशि के हैं। वित्त सचिव राजीव महर्षि की अध्यक्षता वाले विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआइपीबी) ने इन प्रस्तावों के लिए अनुशंसा की थी। इसके बाद इन्हें अंतिम मंजूरी मिली है। एफआइपीबी ने मायलान लेबोरेटरीज के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। यह 4,960 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़ा है, लिहाजा बोर्ड ने इसे आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की मंजूरी के लिए संस्तुत किया। मायलान लेबोरेटरीज अमेरिका की मायलान इंक की भारतीय इकाई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।