सरकारी बैंकों के लिए तैयार हुआ ‘इंद्रधनुष’ रोडमैप
(India)
तमाम दिक्कतों से जूझते देश के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का अब कायाकल्प होगा। यह कायाकल्प ‘इंद्रधनुष’ से होगा। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज सरकारी बैंकों की दशा व दिशा सुधारने के लिए एक सात सूत्री कार्यक्रम ‘इंद्रधनुष’ की घोषणा की है। ‘इंद्रधनुष’ रोडमैप के साथ सरकार ने अपनी यह मंशा भी बता दी कि इन बैंकों में अब राजनीतिक हस्तक्षेप नहीं होगाए मगर बैंको को भी अपना प्रदर्शन सुधारना होगा। सरकारी बैंक अब एक स्वतंत्र व मजबूत निकाय के तौर पर काम कर सकेंगे। 70 के दशक में निजी बैंकों के राष्ट्रीयकरण के बाद सरकारी बैंकों के लिहाज से ताजा घोषणाओं को एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।