बिड़ला कॉर्पोरेशन लाफार्ज इंडिया के दो सीमेंट प्लांट्स का अधिग्रहण करेगी, जिनकी उत्पादन क्षमता सालाना 51.5 लाख टन है। यह सौदा 5,000 करोड़ रुपए में होगा। बिड़ला कॉर्पोरेशन ने सोमवार को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को बताया कि उसने लाफार्ज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इसके तहत बिड़ला कॉर्प सीधे या पूर्ण-स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के जरिए लाफार्ज इंडिया से जोजोबेड़ा और सोनाडीह सीमेंट कारखाने 5,000 करोड़ रुपए में खरीदेगी। बिड़ला कॉर्प की ओर से बताया गया कि वह लाफार्ज इंडिया का सीमेंट बिजनेस खरीदेगी, जिसमें सोनाडीह (छत्तीसगढ़) का इंटीग्रेटेड सीमेंट प्लांट, जोजोबेड़ा (झारखंड) की सीमेंट पिसाई यूनिट व कॉन्क्रीटो और पीएससी ब्रांड शामिल होगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।