फिर रूलाने लगा है प्याज
(India)

प्याज की कीमतें उपभोक्ताओं की पहुंच से बाहर होती जा रही है और राष्ट्रीय राजधानी में इसका भाव आज 80 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया. सरकार की ओर से कीमतों को अंकुश में रखने के कदमों के बावजूद बाजार में आपूर्ति कम होने से कीमतें उछाल पर हैं. आजादपुर थोक बिक्री मंडी में भाव तेज होने के बाद दिल्ली में प्याज का खुदरा बाजार भी उछल गया. आजादपुर मंडी में प्याज 48 रुपये तक पहुंच गयी है. दिल्ली की मंडियों में प्याज की दरें मजबूत हैं क्योंकि महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और कर्नाटक जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में प्याज महंगा हो गया है. गुणवत्ता के आधार पर दिल्ली में खुदरा कीमतें 70 रुपये से 80 रुपये प्रति किलो के दायरे में हैं. प्रमुख सहकारिता संस्था नाफेड ने पाकिस्तान, चीन और मिस्र जैसे देशों से 10,000 टन प्याज के आयात करने के लिए बोली फिर से आमंत्रित की है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।