नए उद्यमों के रूप में हो रही है क्रांति की शुरुआत-जेटली
(India)



केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि देश में नए उद्यमों के रूप में एक क्रांति की शुरुआत हो रही है। इस क्रांति के वाहक बन रहे नए उद्द्यमियों की क्षमता का भरपूर उपयोग करने के लिए एक अच्छे वित्तीय परितंत्र का होना जरूरी है। जेटली ने आज ये बातें भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) द्वारा स्थापित भारत आकांक्षा निधि (आईएएफ) का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि आईएएफ का उद्देश्य इस वित्तीय पारितंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है। जेटली ने उम्मीद जताई कि इस निधि से आगामी 4-5 वर्षों में कई हजार करोड़ रुपयों का इक्विटी निवेश उत्प्रेरित होगा और बड़ी संख्या में शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार पैदा होगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।