किफायती एयरलाइन स्पाइसजेट हवाई सफर करने वालों के लिए एक धमाकेदार ऑफर लेकर आया है। स्पाइसजेट ने ‘फ्रीडम टू फ्लाई’ नाम से नया ऑफर लॉन्च किया है जिसमें टिकट की शुरुआत 799 रुपये (टैक्स छोड़कर) से है। स्पाइसजेट के इस ऑफर में 1,00,000 से ज्यादा टिकट हैं। फाइनैंशल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, स्पाइसजेट ने उन यात्रियों को 10 फीसदी अतिरिक्त छूट देने की घोषणा की है जो लोग एयरलाइन के मोबाइल ऐप से टिकट बुक करेंगे। इस सेल के लिए स्पाइसजेट के एक तरफ का किराया 799 रुपये से 2,699 रुपये तक है। इस ऑफर के तहत दिल्ली, मुंबई, गोवा, बेंगलुरु, श्रीनगर और कई अन्य स्थानों तक हवाई सफर कर सकते हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।