स्टील की बिक्री के लिए भी लांच होगा पोर्टल
(India)
ऑनलाइन बिक्री से सीमेंट के दामों में आई गिरावट से उत्साहित सरकार अब इस प्रयोग को स्टील पर दोहराना चाहती है। इसके लिए सीमेंट की तरह स्टील की बिक्री के लिए भी एक पोर्टल लांच करने की तैयारी है। इस बात की घोषणा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने की। एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा, ‘हम जल्द ही एक पोर्टल लांच करेंगे जिसके मार्फत सरकारी विभागों और प्रतिष्ठानों को किफायती दरों पर स्टील की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इस तरह का प्रयोग हम सीमेंट के लिए कर चुके हैं जो बेहद कामयाब रहा है। कंक्रीट की सड़कें बनाए जाने के एलान के बाद देश में सीमेंट के दाम अचानक बढ़कर 300 रुपये प्रति बोरी तक पहुंच गए थे। परंतु, जैसे ही हमने पोर्टल लांच किया, सीमेंट के दाम गिरकर 120-140 रुपये प्रति बोरी पर आ गए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।