रफ्तार पकड़ रही है घरेलू अर्थव्यवस्था
(India)
मुंबई में एक बैंकिंग सम्मेलन में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने गुरुवार को कहा कि घरेलू अर्थव्यवस्था रफ्तार पकड़ रही है. इसके साथ ही राजन ने कई और मुद्दों पर चर्चा की. भुगतान बैंक के लिए 11 इकाइयों को मंजूरी देने के बाद आरबीआई ने कहा कि वह अगले महीने स्मॉल फाइनेंस बैंक के लिए लाइसेंस की घोषणा करेगा. इसके साथ ही राजन ने इस आशंका को खारिज किया कि ये नई इकाइयां मौजूदा बैंकों के लिए किसी तरह का खतरा हैं. राजन ने यह भी कहा कि अगर मॉनसून अच्छा रहा और बुवाई अच्छी हुई तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था में भी तेजी आएगी. इससे भारतीय अर्थव्यवस्था में मजबूती आएगी.


Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।