असम में छोटी कारों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इससे पूर्वोत्तर भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट में कारों का बाजार थम गया है। दरअसल गुवाहाटी उच्च न्यायालय ने क्रैश टेस्ट में असफल रहने वाली कारों के खिलाफ यह आदेश दिया है। अदालती आदेश से मारुति सुजुकी की ऑल्टो और स्विफ्ट, ह्युंडे की आई10 और इयॉन तथा होंडा की जैज कारों की बिक्री तथा रजिस्ट्रेशन पर रोक लग गई है। अदालत ने यह आदेश एक याचिका पर सुनवाई के बाद दिया है। याचिका में कहा गया था कि यूरोप और विकसित देशों में अपनाए जाने वाले ग्लोबल न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम को असम में बेची जाने वाली कारों पर भी लागू किया जाना चाहिए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।