केंद्र सरकार ने काले धन के खिलाफ लड़ाई की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए आज कर संबंधी सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए भारत और सेशेल्स के बीच समझौते पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा कि समझौते से भारत और सेशल्स के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान को प्रोत्साहन मिलेगा जिससे कर अपवंचन और चोरी पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा ‘यह सरकार की काले धन का पता लगाने के लिये किये जा रहे प्रयासों का हिस्सा है।’ उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकार ने कई पहलें की हैं जिनमें अमेरिका के साथ फाटका (विदेशी खाता कर अनुपालन कानून) पर हस्ताक्षर और काला धन कानून का कार्यान्वयन शामिल हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।