इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की प्राइस प्रति बैरल 40 डॉलर तक कम हो गई हैं, इस गिरावट की वजह से आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें और कम हो सकती हैं। एक्सपर्टस मानते हैं कि चीन की इकोनॉमी में आ रही गिरावट की वजह से क्रूड ऑयल की प्राइस कम हो रही है। इसका फायदा भारत को हो सकता है। यहां एलपीजी से लेकर पेट्रोल और डीजल सस्ते हो सकते हैं। अमेरिका में ऑयल की कीमतें लगातार आठवें हफ्ते कम हुई हैं।साल 1986 के बाद यह पहला मौका है जब अमेरिकी ऑयल मार्केट में इतने लंबे समय तक गिरावट दर्ज की गई है। इससे रुपए को मजबूती मिल सकती है जो पिछले कुछ वक्त में अमेरिकी डॉलर के सामने कुछ कमजोर हुआ है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।