इंडियन ऑयल में अपनी 10 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार
(India)

सरकार प्रमुख तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल में अपनी 10 फीसदी हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) के जरिए सोमवार को बेचेगी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई नियामकीय सूचना में कहा कि भारत के राष्ट्रपति पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (विक्रेता) के जरिए इंडियन ऑयल के प्रमोटर हैं। उन्होंने बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को 24,27,95,248 शेयर बेचने की सूचना दी है, जो कंपनी की कुल चुकता पूंजी का 10 फीसद है। बयान में कहा गया है कि यह बिक्री 24 अगस्त को होगी। कंपनी में अभी सरकार की हिस्सेदारी 68.57 फीसद है। मौजूदा शेयर भाव पर इस विनिवेश से सरकार को करीब 9,500 करोड़ रुपये की आय होगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।