फाइनैंस सेक्टर में वाट्सऐप जैसा आंदोलन-नीलेकणि
(India)



इंफोसिस के सहसंस्थापक और आधार योजना के वाहक के तौर पर प्रसिद्ध रहे नंदन निलेकणि का कहना है कि फाइनैंस सेक्टर में वाट्सऐप जैसा आंदोलन चल रहा है। नंदन का कहना है कि स्मार्टफोन आधार आइडेंटिफिकेशन, ई-साइन, तकनीक, डिजाइन आदि बाजार में अपने पैर फैला रही है, जो कि किसी आंदोलन से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि 2009 में टेलिकॉम क्षेत्र में वॉट्सऐप आंदोलन चला था, आज यह वित्तीय क्षेत्र का दौर है। निलेकणि ‘वित्तीय सेवाओं की दिशा-दशा’ पर लीपफ्रॉग 2015 में बोल रहे थे। उन्होंने आरबीआई की पेमेंट्स बैंक को लाइसेंस देने की सराहना की साथ ही इसे क्रांतिकारी बताया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।