3जी और 4-जी की ओर बढ़ रहे देश में कॉल ड्रॉप की समस्या कितनी गंभीर है, यह सभी को पता है। सोमवार को देश के दिग्गज बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) की प्रमुख अरुंधति भट्टाचार्य को यह परेशानी झेलनी पड़ी तो उनकी त्योंरियां चढ़ गईं। उन्होंने इस पर नाराजी जताते हुए चेताया कि मोबाइल का घटिया नेटवर्क वित्तीय समावेश के लक्ष्य को हासिल करने में बाधक बन सकता है। अरुंधति ने बताया, श्सोमवार को जब मैं मुंबई के मरीन ड्राइव होते हुए ऑफिस से घर लौट रही थी तो कम से कम पांच जगहों पर कॉल ड्रॉप हुई। इन जगहों की मैंने पहचान कर ली है।श् उन्होंने यह वाकया बैंकरों की सालाना बैठक में सुनाया। हालांकि उन्होंने हल्के मूड में यह बात कही, लेकिन चुटकी ली कि नरीमन पाइंट स्थित बैंक मुख्यालय से टोनी मालाबार हिल स्थित उनके सरकारी निवास तक 6 किमी के 20 मिनट के सफर में कार में शांति से बैठना ज्यादा अच्छा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।