दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के बाजारों में जहां प्याज 80-90 रुपये प्रति किलो खुदरा कारोबारियों द्वारा बेची जा रही है। वहीं, दिल्ली में राज्य सरकार ने 280 दुकानों की एक सूची जारी की है, जहां से सस्ते दर पर प्याज खरीदी जा सकती है। इन दुकानों में देश भर में प्याज की कीमत में हुई अत्यधिक वृद्धि के बाद दिल्ली सरकार 30 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से प्याज बेच रही है। इस बीच केंद्र सरकार ने प्याज के बढ़ते खुदरा मूल्य को नियंत्रित करने के उद्देश्य से निर्यात पर अंकुश लगाने व घरेलू आपूर्ति बढ़ाने के लिए शनिवार को प्याज के न्यूनतम निर्यात मूल्य को 275 डॉलर बढ़ाकर 700 डॉलर प्रति टन कर दिया। प्याज का निर्यात मूल्य बढ़ाने का निर्णय ऐसे समय में किया गया है जब थोक और खुदरा दोनों ही स्तरों पर प्याज के दाम बढ़ रहे हैं। प्याज की कीमतों में तेजी की वजह साल की शुरुआत में बेमौसम बारिश का होना है। खुदरा बाजार में प्याज के दाम 80 रुपये की ऊंचाई को छू गये हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।