रुपये की कीमत गिरने के कारण विदेशी हवाई यात्रा महंगी हो गई है। ट्रैवल क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि बढ़ता किराया और गिरती रुपये की कीमत का असर आगामी महीनों में पर्यटन को प्रभावित कर सकता है। गौरतलब है इन दिनों पढ़ाई के लिए पश्चिमी देशों में जाने वाले छात्रों की संख्या काफी अधिक होती है। इसके साथ ही छुट्टियों में विदेश घूमने की चाह रखने वाले मध्यमवर्गीय भारतीय परिवार के सपनों को भी ठेस लग सकती है। रिया ट्रैवल्स के बेनसन सैम्युअल ने कहा कि भारत से यूके और यूरोप का रिटर्न टिकट पिछले महीने करीब 51 हजार रुपये था अब यह करीब 68 हजार रुपये का है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।