वैश्विक खलबली भारत के लिए ‘चिंताजनक’ नहीं
(India)
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जोर देते हुए कहा कि वैश्विक बाजारों में मची खलबली भारत के लिए ‘चिंताजनक’ नहीं है। इसे अवसर में तब्दील किया जाना चाहिए। जेटली ने कहा कि कच्चे तेल के दाम छह साल के निचले स्तर पर आ गए हैं और जिंसों की कीमतों में नरमी से भारत जैसे शुद्ध आयातक को लाभ होने की संभावना है। उन्होंने पूछा, ‘क्या हम इसे एक अवसर में तब्दील कर सकते हैं? सोसायटी ऑफ इंडियन लॉ फर्म के एक कार्यक्रम में वित्त मंत्री ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था निरंतर मजबूत बनी हुई है और वैश्विक घटनाक्रमों के चलते ‘चिंतित’ होने की कोई वजह नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।