देश के दिग्गज निजी बैंक आइसीआईसीआई ने आज देश की पहली मॉर्गेज गारंटी वाली होम लोन स्कीम पेश कर दी। इसके तहत ग्राहक को अपेक्षाकृत अधिक रकम का होम लोन मिल सकता है। इतना ही नहीं, लोन चुकाने के लिए और समय भी मिल सकता है। इस लोन प्रोडक्ट को मध्य आयु वालों और स्व रोजगार में लगे व्यक्तियों के लिए खास तौर पर उतारा गया है। अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में ऐसी लोन स्कीमें खासी प्रचलित हैं। आइसीआइसीआइ बैंक की एमडी एवं सीईओ चंदा कोचर ने कहा कि मॉरगेज गारंटी पर आधारित इस योजना में ग्राहकों को 20 प्रतिशत तक अधिक कर्ज मिल सकेगा। लोन चुकाने के लिए सात साल तक का अतिरिक्त वक्त भी मिल सकता है। इस योजना में ग्राहक को शुरू में एकमुश्त मॉरगेज गारंटी शुल्क का भुगतान करना होगा। बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव सब्बरवाल ने बताया कि यह शुल्क कर्ज लेने वाले की उम्र, लोन अवधि में विस्तार और आमदनी के प्रकार पर निर्भर करेगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।