कॉल ड्रॉप मामले में टेलीकॉम कंपनियों पर कार्रवाई की तैयारी
(India)
कॉल ड्रॉप की समस्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से नाराजगी जताने का असर दिखाई देने लगा है। बुधवार को दूरसंचार विभाग (डॉट) ने टेलीकॉम कंपनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है। इस समस्या को दूर नहीं करने वाले मोबाइल ऑपरेटरों पर अब जुर्माना भी ठोका जा सकता है। इस पर कंपनियों ने सरकार को आश्वासन दिया है कि अगले 30-45 दिनों के दौरान इस समस्या में काफी सुधार होगा। संचार व सूचना तकनीकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सक्रियता दिखाते हुए कॉल ड्रॉप पर अधिकारियों और सरकारी क्षेत्र की दोनों टेलीकॉम कंपनियों-बीएसएनएल और एमटीएनएल के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने दूरसंचार सचिव को प्रसाद ने यह निर्देश दिया कि बार-बार की चेतावनी के बावजूद हालात में सुधार नहीं करने वाली कंपनियों पर जुर्माना लगाया जाए। बैठक के बाद दूरसंचार विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मोबाइल ऑपरेटरों को जल्द ही प्रधानमंत्री की चिंताओं से अवगत कराया जाएगा। साथ ही उन्हें यह भी साफ तौर पर बता दिया जाएगा कि अगर देश में कॉल ड्रॉप की समस्या दूर नहीं होती है तो उन पर जुर्माना लगाने का विकल्प सरकार के पास खुला हुआ है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।