भारत पर तकरीबन डेढ़ सौ साल तक राज करने वाली ईस्ट इंडिया कंपनी को एक भारतीय ने खरीद लिया है। इस खस्ताहाल कंपनी को मुंबई के उद्योगपति संजीव मेहता ने खरीद लिया है, जिसने कभी भारत फतह कर इंग्लैंड की महारानी को दे दिया था। हालांकि संजीव मेहता को इसके लिए अच्छी-खासी रकम देनी पड़ी पर उनका मानना है कि यह डील बिजनेस डील से ज्यादा इमोशनल डील है। संजीव मेहता ने ईस्ट इंडिया कंपनी के मेजर शेयर खरीद लिए हैं और अब वे इस कंपनी के मालिक हैं। संजीव ने ईस्ट इंडिया कंपनी को 15 मिलियन डॉलर में खरीदा है। संजीव ने ईस्ट इंडिया कंपनी को इसके 40 स्टेक होल्डर्स से खरीदा। 2010 में यह डील फाइनल हुई थी। संजीव के मुताबिक इस कंपनी को खरीदने के लिए उन्होंने दिन-रात एक कर दिया। सारे बिजनेस से छुट्टी ले ली और इसे अपनी जिंदगी का एकमात्र उद्देश्य बना लिया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।