भारतीय रिजर्व बैंक ने मौजूदा वित्त वर्ष में अर्थव्यवस्था की बढ़त की रफ्तार 7.6 फीसद रहने का अनुमान लगाया है। आरबीआई की सालाना रिपोर्ट को मुताबिक अभी महंगाई से राहत की उम्मीद नहीं है, बल्कि अगले कुछ महीनों में और बढ़ने वाली है। वहीं, आरबीआई नेे बैंकों को फटकार लगाई है। आरबीआई का कहना है कि बैंक ब्याज दरों में कटौती का पूरा फायदा ग्राहकों को नहीं दे रहे हैं। साथ ही बैंकों के बढ़ते एनपीए पर भी आरबीआई ने चिंता जताई है। आरबीआई के मुताबिक 2015-16 में चालू खाते का घाटा 1.5 फीसद के नीचे रहने का अनुमान है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।