रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर रघुराम राजन ने अगली मौद्रिक समीक्षा में ब्याज दरों में कटौती का संकेत दिया है। वाशिंगटन में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए राजन ने कहा, श्दुनिया के सामने सबसे बड़ी समस्या धीमी आर्थिक रफ्तार है। हालांकि अभी तक मैंने ब्याज दरों में कटौती नहीं है लेकिन आर्थिक हालात पर हमारी नजर है और उसी हिसाब से हम ब्याज दरों को कम करने का फैसला करेंगे। राजन यहां एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। उन्होंने बताया कि आरबीआई की सरकार के साथ ब्याज दरों के निर्धारण के लिए मौद्रिक नीति समिति के गठन पर सहमति बन गई है जिसकी जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।