बिना सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर 25.5 रुपये सस्ता हो गया है। इसके अलावा जेट ईंधन भी 11.7 फीसद सस्ता हो गया है। इससे पहले पिछले माह में भी बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती हुई थी। सरकारी तेल कंपनियों ने 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले एलपीजी के दाम 23.50 रुपये घटा दिए थे। देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आइओसी) ने बताया कि दिल्ली में शनिवार से नॉन-सब्सिडाइज्डकुकिंग गैस सिलेंडर 585 रुपये में मिलेगा। अब तक इसकी कीमत 608.50 रुपये थी। कोटा पूरा हो जाने के बाद ग्राहक बाजार भाव पर इनकी खरीद करते हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।