विदेश में मजबूती के बीच आभूषण निर्माताओं और रिटेलर्स की खरीदारी के चलते सोने में मंगलवार को लगातार तीसरे सत्र में तेजी जारी रही। स्थानीय सराफा बाजार में इस दिन पीली धातु 200 रुपये चमककर फिर 27 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गई। यह 27 हजार 60 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुई। तीन सत्रों में सोना 410 रुपये चढ़ चुका है। इसी तरह औद्योगिक यूनिटों और सिक्का निर्माताओं की मांग का सहारा पाकर चांदी भी 150 रुपये चढ़कर 35 हजार 150 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। सिंगापुर के अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोना 0.7 फीसद सुधरकर 1142.79 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी 0.3 फीसद चढ़कर 14.67 डॉलर प्रति औंस बोली गई। इसका असर घरेलू बाजार की कारोबारी धारणा पर भी पड़ा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।