रक्षा खरीद परिषद ने 36 राफेल जेट विमानों की खरीद पर वार्ता में गतिरोध दूर हो जाने पर इस संबंध में हुई प्रगति पर संतोष जताया है। साथ ही, भारतीय वार्ताकार टीम से इस सौदे के सिलसिले में आगे बढ़ने के लिए भी कहा है। सूत्रों के मुताबिक, भारत व फ्रांस के बीच सरकार से सरकार स्तर के समझौता पर जल्द हस्ताक्षर होने की संभावना है, ताकि लड़ाकू विमानों के लिए आखिरी अनुबंध का मार्ग प्रशस्त हो सके। रक्षा मंत्रालय की शीर्ष खरीद परिषद की गत शाम यहां रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में रूस से 48 एमआई 17 वी 5 हेलीकॉप्टरों की 6,966 करोड़ रूपये के सौदे को भी मंजूरी दी गई। साथ ही, वायुसेना के लिए आकाश मिसाइलों की सात अतिरिक्त स्क्वाड्रन व नौसेना के लिए आठ चेतक हेलीकॉप्टरों की खरीद को मंजूरी दी गई।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।