ओएनजीसी ने रूस के वांकोर तेल कुंओं में हिस्सेदारी खरीदी
(India)
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन ने रूस के वांकोर तेल कुंओं में हिस्सेदारी खरीदी है। ओएनजीसी ने 1.35 बिलियन डॉलर में 15 फीसद हिस्सेदारी खरीदी। वांकोर तेल कुंआ पूर्वी साइबेरिया में है। इस सौदे के बाद ओएनजीसी को सालाना 3.5 बिलियन मीट्रिक टन कच्चा तेल मिलेगा। वांकोर रूस का सबसे बड़ा तेल का कुंआ है और साल 2009 से यहां उत्पादन हो रहा है। इस कुंए से कम से कम 500 मिलियन टन कच्चा तेल मिलने की उम्मीद है। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक इस कुंए से 40,2 मिलियन बैरल तेल निकाला जा चुका है। इससे पहले ओएनजीसी ने रूस के पूर्वी घाट पर स्थित सखालिन-1 परियोजना में 20 फीसद हिस्सेदारी खरीदी थी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।