गोल्ड मॉनेटाइजेशन स्कीम में मिलेगा 2.5 फीसदी ब्याज
(India)
कैबिनेट की हुई अहम बैठक में गोल्ड मॉनेटाइजेशन स्कीम और गोल्ड बॉन्ड स्कीम को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते में 6 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी देने का फैसला किया है। गोल्ड मॉनेटाइजेशन स्कीम के तहत टैक्स छूट मिलेगी, लेकिन इसको सीआरआर का हिस्सा नहीं बनाया गया है। स्कीम के तहत गोल्ड जमा करने पर 2.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। गोल्ड मॉनेटाइजेशन स्कीम के तहत ब्याज दर समय-समय पर वित्त मंत्रालय और आरबीआई मिलकर तय करेंगे। इस स्कीम के तहत सोने की ईंट, सोने का बार और सोने के सिक्के जमा करने की छूट होगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।