स्मार्ट सिटी के लिए सरकार ने तैयार किया बैकअप प्लान
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 स्मार्ट सिटी के सपने को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। इसके लिए सरकार ने एक बैकअप प्लान तैयार किया है, ताकि अब तक स्मार्ट सिटी मिशन के लिए चुने गए शहर यदि गाइडलाइंस की पालना नहीं करते हैं तो उन्हें तुरंत हटा दिया जाए और उनकी जगह दूसरे शहरों को शामिल कर लिया जाएगा। इससे मिशन में देरी नहीं होगी और केवल योग्य शहरों में ही विकास होगा, वहीं राज्यों द्वारा भेजे गए स्मार्ट सिटी के नामों को लेकर उठे विवाद को भी शांत करने का मौका मिल जाएगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।