कारों की बिक्री में लगातार तेजी
(India)

बीते महीने वाहनों की बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक देश में में कारों की बिक्री में लगातार तेजी देखने को मिली है। जबकि, दुपहिया वाहनो कि बिक्री में करीब 10 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गयी है। बीते महीने घरेलू बाजार में कारों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले 6.06 फीसदी बढ़ गई है। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, लगातार 10वें महीने में कारों की बिक्री बढ़ी है। अगस्त में कुल 1.63 लाख कारों को बेचा गया जबकि अगस्त 2014 में यह आंकड़ा 1.53 लाख कारें था। वहीं, इस बार भी बिक्री के मामले में स्कूटर्स ने मोटरसाइकिल को पीछे छोड़ दिया। आंकड़ों के मुताबिक स्कूटर्स की बिक्री अगस्त में 4.27 लाख यूनिट्स रही जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 3.69 लाख यूनिट्स था। सालाना आधार पर स्कूटर्स की सेल्स में 15.66 फीसदी की बढ़ी है। अगस्त में कुल दुपहिया वाहनो कि बिक्री 2.98 फीसदी घटकर 13.05 लाख यूनिट्स रही।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।