जल्द ही मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा भारत
(India)
वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा की हमने अपने डिफेंस सेक्टर को खोल दिया है और हम उम्मीद करते है की भारत जल्द ही मैन्युफैक्चरिंग हब बनेगा और मेक इन इंडिया अभियान को आग बढाया जाएगा। हमारा उद्देश्य भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ करना है। वित्त मंत्री ने 11वंे भारत-यूएस इकोनोमिक समिट का उद्घाटन करते हुए कहा की हमारे पास संसाधनों का भंडार है जबकि अमेरिका के पास पूंजी का भंडार है। इसलिये हमें मिलकर काम करने की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की भारत में कई आंतरिक बदलाव करने की जरूरत है। खासकर उम्मीद के मुताबिक कराधन प्रणाली और व्यापार करने में आसानी की दिशा में काफी सुधार की जरूरत है। इसके साथ ही जेटली ने कहा कि अगले हफ्ते पीएम के अमेरिकी दौरे पर केलीफोर्निया में काफी उत्साह देखा जा रहा है। उम्मीद है इससे भारत-अमेरिका संबंध नए स्तर पर पहुंचेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।