झारखंड में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
(India)
झारखंड सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट से मिलने वाले राजस्व में स्थिरता लाने के लिए पेट्रोल पर वैट की न्यूनतम सीमा 15 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर वैट की न्यूनतम सीमा 12.50 रुपये प्रति लीटर कर दी है. इस कारण राज्य में पेट्रोल के दाम 4.50 रुपये और डीजल के दाम में 4.20 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए हैं. झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल ने मंगलवार शाम मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस आशय का फैसला लिया. जिसके कारण मंत्रिमंडल के निर्णयों की अधिसूचना जारी होते ही राज्य में पेट्रोल 4.50 रुपये और डीजल 4.20 रुपये लीटर महंगा हो जाएगा. कार्मिक सचिव रतन कुमार ने इस फैसले की जानकारी दी.उन्होंने बताया कि झारखंड में सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट की दर पहले की ही तरह 22 फीसदी रखी है, लेकिन फर्क सिर्फ इतना किया है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम की गिरती-बढ़ती कीमतों के प्रभाव को दूर करने के लिए और राज्य सरकार के राजस्व में स्थिरता बनाए रखने के लिए पेट्रोल पर न्यूनतम वैट 15 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 12.50 रुपये प्रति लीटर तय कर दिया है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।