वोडाफोन ने पेश किया ऑल इन वन रोमिंग पैक
(India)
दूरसंचार कंपनी वोडाफोन इंडिया ने खासतौर पर दिल्ली और एनसीआर सर्किल में अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए ऑल इन वन रोमिंग पैक पेश किया है जिसमें एक एकल रीचार्ज में लोकल टॉम टाइम, एसटीडी, इनकमिंग व आउटगोइंग मिनट शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि इस पैक के साथ कंपनी के ग्राहक देश में कहीं भी यात्रा करते समय लोकल टॉकटाइम का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा, कंपनी के दिल्ली-एनसीआर के ग्राहक बढ़ी हुई वैधता पैक लेकर अपने करीबी लोगों के संपर्क में बने रह सकते हैं। इसके तहत 66 रुपए के टाप अप पर 95 मिनट का रोमिंग शुल्क मुक्त टाक टाइम मिलेगा और इसकी वैधता 28 दिन रहेगी। इसी तरह 156 रुपए पर 230 मिनट फ्री रोमिंग काल सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कंपनी ने इसकी वैधता बढ़ाने की योजना भी पेश की है। वोडाफोन इंडिया के कारोबार प्रमुख (दिल्ली) अपूर्व मेहरोत्रा ने कहा कि वोडाफोन के आंतरिक विश्लेषण से पता चला कि दिल्ली व एनसीआर के औसतन 30 प्रतिशत प्रीपेड ग्राहक त्यौहारी सीजन में यात्रा पर होते हैं। इसी बात को ध्यान में रखकर हमने यह पेशकश की है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।