एसबीआई कार्ड ने मंगलवार को आनलाइन खरीदारी के लिए आमेजन इंडिया, बुकमाइशो और क्लियरट्रिप समेत सात भागीदारों के साथ मिलकर विशेष क्रेडिट कार्ड ‘सिंपलीक्लिक’ पेश किया है। विजय जसुजा के मुख्य कार्यकारी एसबीआई कार्ड ने नए उत्पाद की पेशकश के बाद कहा कि हम आनलाइन खरीद के लिए विशेष सुविधाओं वाला एक कार्ड पेश करना चाहते थे। इस कार्ड के तहत हम सामान्य कार्ड पर मिलने वाले इनाम से पांच गुना अधिक इनाम देंगे। इस पहल के लिए ऑनलाइन भागीदारों में ओला कैब्स, लेंसकार्ट, फूड पांडा और फैब फर्निश शामिल हैं। उन्होंने कहा इन सात ऑनलाइन भागीदारों के मंच पर खर्च करने से 10 गुना अधिक इनामी अंक मिलेंगे। इसलिए उपभोक्ताओं को 15 गुना इनामी अंक मिलेंगे। एसबीआई कार्ड ने कहा कि कंपनी विभिन्न खंडों की आनलाइन खरीदारी पर ध्यान केंद्रित कर रही है क्योंकि भारत में ई-वाणिज्य क्षेत्र अत्यधिक तेजी से वृद्धि दर्ज कर रहा है। कंपनी ने कहा इस नए उत्पाद के साथ एसबीआई कार्ड भारत में आनलाइन खरीदारी और ई-वाणिज्य की लोकप्रियता का फायदा उठाने वाला है। साथ ही कार्ड सालाना आनलाइन दो लाख रुपए खर्च करने वाले अपने निष्ठावान ग्राहकों को 4,000 रुपए का उपहार वाउचर भी देगा। इस कार्ड के लिए ग्राहक को 499 रुपए का एकमुश्त शुल्क अदा करना पड़ेगा। लेकिन उन्हें अमेजन ई-गिफ्ट का 500 रुपए का स्वागत वाउचर भी मिलेगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।