यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 130 करोड़ रपये खर्च करेगी ओला
(India)
एप के जरिये टैक्सी सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी ओला यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए मार्च 2016 तक दो करोड़ डालर (130 करोड़ रपये) का निवेश करेगी। बेंगलुर की कंपनी ने अपने एप में नंबर छुपाने वाली विशिष्टता जोड़ी है जिससे चालक को ग्राहक के मोबाइल नंबर का पता नहीं चलता। ओला के मुख्य परिचालन अधिकारी प्रणय जीवराजक ने कहा, ओला मंच के सभी ड्राइवर भागीदारों की जांच की जाती है और इन्हे स्थानीय प्राधिकरण द्वारा लाइसंेस दिया जाता है। उन्हें अनिवार्य प्रशिक्षण के दौर से गुजरना पड़ता है और समय-समय पर प्रतिक्रिया के आधार पर बाद में और प्रशिक्षण दिया जाता है। उन्होंने कहा कि यह नयी विशिष्टता भी इस साल सुरक्षा पहलों पर दो करोड़ डालर आवंटित करने की प्रतिबद्धता का अंग है। ग्राहक का नंबर छुपाने की व्यवस्था से यात्रियों को होने वाली असुविधा का जोखिम खत्म होगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।