आयात शुरू होने पर घटेंगे दालों के दाम
(India)
आयातित दलहन भारत में इस सप्ताह से आना शुर होगा जबकि आयातित प्याज अक्तूबर के पहले सप्ताह से आना शुरू होगा, जिससे दोनों ही कमोडिटी की घरेलू उपलब्धता बढ़ेगी और इनकी बढ़ती खुदरा कीमतों पर ब्रेक लगेगा। जहां तक उड़द दाल का सवाल है, उसकी पहली खेप 20 अक्तूबर तक पहुंचेगी। एक इंटर मिनिस्ट्रियल कमेटी ने सूचित किया कि 5,000 टन तुअर दाल के आयात की निविदा जारी करने वाली संस्था एमएमटीसी ने कहा है कि देश के बंदरगाहों पर 1,800 टन दाल दलहन की पहली खेप 23 और 24 अक्तूबर को पहुंचेगी। इंटर मिनिस्ट्रियल कमेटी देश में आवश्यक खाद्य जिंसों की कीमतों और इनकी उपलब्धता की समीक्षा करती है। खाद्य मंत्रालय ने एक बयान के मुताबिक एमएमटीसी ने बताया है कि आयात की पहली खेप के तहत 888 टन और 984 टन दलहन चेन्न्ई बंदरगाह और जेएनपीटी, मुंबई बंदरगाह पर क्रमशरू 23 सितंबर 2015 और 24 सितंबर 2015 को पहुंचेगा। तुअर दाल की 5,000 टन की पूरी की पूरी खेप इन दो बंदरगाहों पर 20 अक्तूबर तक पहुंचेगी। समिति ने यह भी फैसला किया कि चूंकि आयातित तुअर दाल के लिए केवल आंध्र प्रदेश से ही ठोस अनुरोध प्राप्त हुआ है, इसलिए आयातित दलहन की पहली खेप उन्हें आवंटित की जा सकती है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।