500 रुपए और 1,000 रुपए के नए नोट होंगे जारी
(India)
भारतीय रिजर्व बैंक अतिरिक्त खूबियों के साथ 500 रुपए और 1,000 रुपए के नए बैंक नोट जारी करेगा। ये नोट ऐसे होंगे जिसे दष्टिहीन भी छूकर पहचान सकेंगे। आरबीआई द्वारा जारी किये गए एक विज्ञप्ति में यह कहा, दष्टिहीन व्यक्ति बैंक नोटों की आसानी से पहचान कर सके, इसके लिए दो और खूबियां जोड़ी गई हैं। बैंक का कहना है कि सभी मौजूदा नोट भी चलन में बने रहेंगे। बहरहाल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 2005 से पहले के 500 रुपए के नोट्स का परिचालन को 31 दिसंबर 2015 तक रखा है, जिसके बाद इन नोटों को बंद कर दिया जाएगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।