अमेरिकी कंपनियों के सीईओ के साथ मोदी की बैठक
(India)
भारत को प्रौद्योगिकी से लैस समाज के रूप में पेश करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयार्क में मीडिया और संचार क्षेत्र की शीर्ष कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक की और और बौद्धिक संपदा अधिकार की सुरक्षा करने का संकल्प व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र में ताजा चलन औरं भारत के संदर्भ में अवसरों के बारे में भी चर्चा की। कामकास्ट, टाइम वार्नर, डिस्कवरी, सोनी, ईएसपीएन, न्यूज कार्प, 21स्ट सेंचूरी फाक्स, डिजनी इंडस्ट्रीज, एबीसी टेलीविजन ग्रुप के शीर्ष कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि यह प्रौद्योगिकी आधारित युग है। हम प्रौद्योगिकी आधारित समाज हैं। करीब दर्जन भर मीडिया क्षेत्र के शीर्ष अधिकारियों के साथ इस बैठक का मकसद मीडिया और संचार प्रौद्योगिकी के बारे में नए चलन और भारत के लिए अवसरों के बारे में समझ बनाना था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।