प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरूवार को न्यूयार्क में निवेशकों को भारत में विनिर्माण करने के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि वर्तमान वैश्विक संकट के दिनों में भी भारत तेजी से विकास कर रहा है, जहां निवेशकों के लिए अकूत अवसर है। न्यूयार्क में वित्तीय क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के गोलमेज सम्मेलन में प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ सालों में हमारी विकास दर 7.3 फीसदी रही थी। प्रत्यक्ष विदेशी निवेश ं 40 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष विश्व बैंक और मूडीज जैसी अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी की यह राय बनी हुई है कि भारत में आर्थिक माहौल और बेहतर होगा। गोलमेज में शामिल मुख्य कार्यकारी अधिकारियों में शामिल थे जेपी मोर्गन के जैमी डिमोन, ब्लैकस्टोन के स्टीव स्कवार्जमैन, वारबर्ग पिनकस के चाल्र्स काए। अन्य प्रमुख मुख्य कार्यकारी अधिकारियों में केकेआर के हेनरी क्रैविस, जनरल अटलांटिक के बिल फोर्ड, एआईजी इंश्योरेंस के पीटर हैनकॉक, टाइगर ग्लोबल के चेज कोलमैन और एनवाई स्टेट कॉमन रिटायरमेंट फंड के विकी फुलर शामिल थे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।