मुख्य नीतिगत दर 0.50 प्रतिशत घटाई
(India)
आर्थिक वृद्धि को बढ़ावा देने और कर्ज लेने वालों को बड़ी राहत देते हुए रिजर्व बैंक ने आज मुख्य नीतिगत दर 0.50 प्रतिशत घटा दी। इसके साथ ही बैंक ने आवास ऋण लेने वालों के लिए मानदंडों में ढील भी दी है। रिजर्व बैंक ने आज जारी मौद्रिक नीति समीक्षा में तुरंत प्रभाव से मुख्य नीतिगत दर को 0.50 प्रतिशत घटाकर 6.75 प्रतिशत कर दिया। इससे पहले जून में इसे चैथाई फीसद घटाकर 7.25 प्रतिशत किया गया था। रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिये सकल घरेलू उत्पाद के अनुमान में भी फिर एक बार संशोधन किया है। इसे 7.6 प्रतिशत से घटाकर 7.4 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि खुदरा मुद्रास्फीति के बारे में कहा कि यह जनवरी 2016 में 5.8 प्रतिशत रहेगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।