ईबे की लाउडेस्ट दीवाली ईवर की पेशकश
(India)
ऑनलाइन मार्केट प्लेस ईबे ने त्योहारों के मद्देनजर लाउडेस्ट दीवाली ईवर की पेशकश की है जिसमें विभिन्न उत्पादों पर 13 नवंबर तक बंपर डील एवं फ्लैश सेल के साथ ही एपल के नए स्मार्टफोन एवं आईवॉच की प्री बुकिंग की पेशकश की गई है। ईबे ने कहा कि ग्राहक मोबाइल, टेलीविजन, कैमरा, लैपटॉप, टैबलेट, ऑडियो और होम एन्टरटेनमेंट सहित टेक्नोलॉजी श्रेणी के उत्पादों पर 75 प्रतिशत तक छूट का लाभ ले सकेंगें। इसके लिए उसने कई कंपनियों से भी करार किया है जिसके तहत इस दौरान इंटेक्स, लावा के साथ ही फिलिप्स अपने स्मार्टफोन पेश करेंगे। उपभोक्ताओं को नवीनतम पेशकशों के साथ पहली बार खरीदारी करने का मौका दिया जाएगा। तोहफे के लिये अधिक विकल्पों का लाभ उठाते हुये उपभोक्ता एपल आइवॉच और एपल आइफोन 6एस को प्री-बुक भी कर सकते हैं। ईबे के खुदरा निर्यात एवं लाइफस्टाइल वर्ग के प्रमुख नवीन मिस्त्री ने कहा कि पहली बार खरीददारी कर रहे उपभोक्ताओं को निश्चित रूप से लाभ होगा, क्योंकि उन्हें ईबे पर शॉपिंग के लिये रिवार्ड दिया जायेगा। पिछले एक दशक से उपभोक्ताओं के अनुभवों पर ध्यान केन्द्रित कर लाउडेस्ट दीवाली ईवर की पेशकश की गई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।