दाल दलहन, मांस मछली और मसालों की कीमतों में वृद्धि होने से मौजूदा वर्ष के सितंबर में उपभोक्ता मूल्यों पर आधारित मुद्रास्फीति की दर पिछले महीने के मुकाबले बढ़कर 4.41 प्रतिशत दर्ज की गई है। हालांकि, पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में इसमें गिरावट दर्ज की गई है। सितंबर 2014 में खुदरा मुद्रास्फीति की दर 5.63 प्रतिशत रही थी।सरकार के सोमवार को जारी आंकड़ों में बताया गया है कि अगस्त 2015 में खुदरा मुद्रास्फीति की दर 3.74 प्रतिशत रही थी। आंकड़ों के अनुसार खाद्य समूह में 4.29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गर्ठ है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।